नरपिंदर सिंह धालीवाल

पूरी कहानी पढ़ें

एक इंसान की कहानी जो मधु मक्खी पालन के व्यवसाय की सफलता में मीठा स्वाद हासिल कर रहा है

भारत में मधु मक्खी पालन बहुत पहले से किया जा रहा है और आज़ादी के बाद इसे अलग-अलग ग्रामीण विकास प्रोग्रामों के द्वारा प्रफुल्लित किया जा रहा है, पर जब मधु मक्खी पालन को एक अगले स्तर पर उत्पादों के व्यापार की तरफ ले जाने की बात करें, तो आज भी ज्यादातर लोग इस तरह की जानकारी से रहित हैं। पर कुछ लोग ऐसे भी हैं जिन्होंने इस व्यापार में अच्छी आमदन और सफलता हासिल की है। ऐसे एक किसान नरपिंदर सिंह धालीवाल जो पिछले 20 वर्षों से मधु मक्खी पालन में अच्छा मुनाफा ले रहे हैं।

यह कहा जाता है कि हमारा विकास आसान समय में नहीं, बल्कि उस समय होता है जब हम चुनौतियों का सामना करते हैं। नरपिंदर सिंह धालीवाल भी उन लोगों में से एक हैं, जिन्होंने बहुत सारी असफलताओं का सामना और सख्त मेहनत करके यह कामयाबी हासिल की। आज वे धालीवाल हनी बी फार्म के मालिक हैं। जो कि उनके ही मूल स्थान गांव चूहड़चक जिला मोगा (पंजाब) में स्थापित है और आज उनके पास लगभग मधु मक्खियों के 1000 बक्से हैं। मक्खी पालन शुरू करने से पहले नरपिंदर सिंह जी की हालत एक बेरोज़गार जैसी ही थी और वे 1500 रूपये तनख्वाह पर काम करते थे, जिसमें जरूरतों को पूरा करना मुश्किल था। उनकी पढ़ाई कम होना भी एक समस्या थी। इसलिए उन्होंने अपने पिता का व्यवसाय अपनाने का फैसला किया और मक्खी पालन में मदद करने लगे। उनके पिता रिटायर्ड फौजी थे और उन्होंने 1997 में 5 बक्सों से मक्खी पालन का काम शुरू किया था। सबसे पहले उन्होंने ही मक्खी पालन को व्यापारिक स्तर पर शुरू किया। स. नरपिंदर सिंह जी ने कारोबार स्थापित करने के लिए खुद सब कुछ किया और इसमें बहुत सारी मुश्किलों का सामना भी किया। पैसे और साधनों की कमी के कारण उन्हें बहुत बार असफलताएं झेलनी पड़ी, पर उन्होंने कभी हार नहीं मानी। मक्खी पालन के कारोबार को सही दिशा में ले जाने के लिए उन्होंने बागबानी विभाग, पी ए यू से 5 दिनों की ट्रेनिंग ली। उन्होंने बैंक से कर्ज़ा लिया और कुछ दोस्तों से भी मदद ली और आखिर परिवार और कुछ मजदूरों के पूरे सहयोग से अपने गांव में ही बी फार्म स्थापित कर लिया।

उन्होंने यह कारोबार 5 बक्सों से शुरू किया था और आज उनके पास लगभग 1000 बक्से हैं। वे शहद की अच्छी पैदावार के लिए इन बक्सों को एक जगह से दूसरी जगह भेजते रहते हैं। उनके फार्म में मुख्य तौर पर पश्चिमी मक्खियां हैं, यूरोपियन और इटालियन। वे मक्खियों को किसी भी तरह की बनावटी या अधिक खुराक नहीं देते, बल्कि कुदरती खुराक को पहल देते हैं। इसके इलावा वे कीटों की रोकथाम के लिए भी किसी तरह की कीटनाशक या रासायनिक स्प्रे का प्रयोग नहीं करते और इनकी रोकथाम और बचाव के लिए कुदरती तरीकों का प्रयोग करते हैं, क्योंकि वे सब कुछ कुदरती तरीके से करने में यकीन रखते हैं।

वैरो माईट और हॉरनैट का हमला एक मुख्य समस्या है, जिनका सामना उन्हें हमेशा करता पड़ता है और इनकी रोकथाम के लिए वे कुदरती तरीकों का प्रयोग करते हैं। कुदरती ढंगों को अपनाने के बावजूद भी वे वार्षिक आमदन ले रहे हैं। बहुत लोग मक्खी पालन का व्यवसाय करते हैं, पर उनका ग्राहकों के साथ सीधे तौर पर संपर्क करना और उत्पादों का मंडीकरण खुद करना ही उन्हें मक्खी पालक साबित करता है। वे शहद तैयार करने से लेकर पैक करने और उसकी ब्रांडिंग करने तक का सारा काम 6 मजदूरों की मदद से करते हैं और किसी भी काम के लिए वे किसी पर भी निर्भर नहीं हैं। इस समय वे सरकार से अपने मधु मक्खी फार्म के लिए सब्सिडी भी ले रहे हैं।

शुरू में बहुत लोग उनके काम और शहद की आलोचना करते हैं, पर वेकभी भी निराश नहीं हुए और मक्खी पालन का पेशा जारी रखा। मक्खी पालन के अलावा वे जैविक खेती, डेयरी फार्मिंग, फलों की खेती, मुर्गी पालन और पारंपरिक खेती भी करते हैं, पर इन सब की पैदावार से वे मुख्य तौर पर अपने परिवार की जरूरतों को पूरा करते हैं।

नरपिंदर सिंह जी ने शहद की शुद्धता की जांच करने और अलग अलग रंगो के शहद के बारे में अपने विचार दिये:
उनके अनुसार शहद की क्वालिटी की जांच इसके रंग या तरलता से नहीं की जा सकती, क्योंकि अलग अलग पौधों के अलग अलग फूलों से प्राप्त शहद के गुण अलग अलग होते हैं। सरसों के फूलों से प्राप्त शहद सब से उत्तम किस्म का और गाढ़ा होता है। गाढ़े शहद को फरोज़न शहद भी कहा जाता है, जो मुख्य तौर पर सरसों के फूलों से प्राप्त होता है। यह सेहत के लिए भी बहुत लाभदायक होता है। इसलिए इसकी अंतरराष्ट्रीय मार्किट में भी भारी मांग है। शहद की शुद्धता की सही जांच लैबोटरी में मौजूद माहिरों या खेतीबाड़ी यूनिवर्सिटी द्वारा करवायी जा सकती है। इसलिए यदि किसी इंसान को शहद की क्वालिटी पर कोई शक हो तो वे किसी के कुछ कहे पर यकीन करने की बजाय माहिरों से जांच करवा लें या फिर किसी प्रमाणित व्यक्ति से ही खरीदें।

नरपिंदर सिंह जी स्वंय मक्खी पालन करते हैं और लीची, सरसों और अलग-अलग फूलों से शहद तैयार करते हैं और सरसों से ज्यादातर शहद यूरोप में भेजते हैं। वे पी.ए.यू में प्रोग्रैसिव बी कीपर एसोसीएशन के भी मैंबर हैं। शहद पैदा करने के अलावा, वे शहद और हल्दी से बने कुछ उत्पाद जैसे कि बी पोलन कैप्सूल, हल्दी कैप्सूल और रोयल जैली आदि को मार्किट में लेकर आने की योजना बना रहे हैं। उन्होंने बी पोलन कैप्सूल के लिए पी ए यू से खास तौर पर आधुनिक ट्रेनिंग हासिल की है।

बी पोलन में महत्तवपूर्ण तत्व होते हैं, जो मानव शरीर के लिए जरूरी होते हैं और रोयल जैली भी सेहत के लिए बहुत लाभदायक है। इन दोनों उत्पादों की अंतरराष्ट्रीय मार्किट में भारी मांग है और जल्दी ही इसकी मांग भारत में भी बढ़ेगी। इस समय उनका मुख्य उद्देश्यबी पोलन कैप्सूल और हल्दी कैप्सूल का मंडीकरन करना और लोगों को इनके सेहत संबंधी फायदों और प्रयोग से जागरूक करवाना है।

उन्होंने अपने काम के लिए अलग अलग किसान मेलों में बहुत सारे सम्मान और पुरस्कार हासिल किये। उन्होंने परागपुर में जट्ट एक्सपो अवार्ड जीता। उन्हें 2014 में खेतीबाड़ी विभाग की तरफ से और 2016 में विश्व शहद दिवस पर सम्मानित किया गया।

नरपिंदर सिंह धालीवाल जी द्वारा दिया गया संदेश
आज के समय में यदि किसान खेतीबाड़ी के क्षेत्र में विभिन्नता लाने के लिए तैयार है, तो भविष्य में उसकी सफलता की संभावना बहुत बढ़ जाती है। मैंने अपने फार्म में विभिन्नता लायी और आज उससे मुनाफा ले रहा हूं। मैं किसान भाइयों को यही संदेश देना चाहता हूं कि यदि आप खेतीबाड़ी में सफल होना चाहते हैं तो विभिन्नता लेकर आनी पड़ेगी। मधु मक्खी पालन एक ऐसा व्यवसाय है, जिसे किसान लंबे समय से नज़रअंदाज कर रहे हैं। यह क्षेत्र बहुत लाभदायक है और इंसान इसमें बहुत सफलता हासिल कर सकते हैं। आज कल तो सरकार भी किसानों को मक्खी पालन शुरू करने वाले व्यक्ति को 5-10 बक्सों पर सब्सिडी देती है।

हरनाम सिंह

पूरी कहानी पढ़ें

एक ऐसे व्यक्ति की कहानी जिसने विदेश जाने की बजाय अपने देश में मातृभूमि के लिए कुछ करने को चुना

पंजाब के नौजवान विदेशी सभ्याचार को इतना अपनाने लगे हैं कि विदेश जाना एक प्रवृत्ति बन चुकी है। अपने देश में पर्याप्त संसाधन होने के बावजूद भी युवाओं में विदेशों के प्रति आकर्षण है और वे विदेश में जाना और बसना पसंद करते हैं। पंजाब के अधिकांश लोगों के लिए, विदेशों में जाकर रहना पहचान पत्र की तरह बन गया है जब कि उन्हें पता भी नहीं होता कि वे किस मकसद से जा रहे हैं। विदेशों में जाकर पैसा कमाना आसान है पर इतना भी आसान नहीं है।

इसी सपने के साथ, लुधियाना के एक युवक हरनाम सिंह भी अपने अन्य दोस्तों की तरह ही कनाडा जाने की योजना बना रहे थे, लेकिन बीच में, उन्होंने अपना विचार छोड़ दिया। दोस्तों से बातचीत करने के बाद पता चला कि विदेश में रहना आसान नहीं है, आपको दिन-रात काम करना पड़ता है। यदि आप पैसा बनाना चाहते हैं तो आपको अपने परिवार से दूर रहना होगा। अपने दोस्तों के अनुभव को जानने के बाद उन्होंने सोचा कि विदेश जाने के बाद भी, अगर उन्हें आसान जीवन जीने में कठिनाइयों का सामना करना पड़े तो अपने देश में परिवार के साथ रहना और काम करना ज्यादा बेहतर है। उन्होंने अपनी पढ़ाई जारी रखने का निर्णय लिया और खेती में अपने पिता की मदद भी की।

उस फैसले के बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और ना ही दूसरे किसी विचार को अपने दिमाग में आने दिया। आज हरनाम सिंह नामधारी स्ट्राबेरी फार्म के मालिक हैं जो अपने मूल स्थान पर 3.5 एकड़ ज़मीन में फैला है और लाखों में मुनाफा कमा रहे हैं यह सब 2011 में शुरू हुआ जब उनके पिता मशरूम की खेती की ट्रेनिंग के लिए पी ए यू गए और वापिस आने के बाद उन्होंने घरेलू बगीची के लिए स्ट्रॉबेरी के 6 छोटे नए पौधे लगाए और तब हरनाम सिंह के मन में स्ट्रॉबेरी की खेती करने का विचार आया। धीरे-धीरे समय के साथ पौधे 6 से 20, 20 से 50, 50 से 100, 100 से 1000 और 1000 से लाख बन गए। आज उनके खेत में 1 लाख के करीब स्ट्रॉबेरी के पौधे हैं। स्ट्रॉबेरी के पौधों की संख्या को बनाए रखने के लिए उन्होंने शिमला में 1 क्षेत्र किराये पर लेकर स्ट्रॉबेरी की खेती शुरू कर दी। ज्यादातर वे अपने खेत में रसायनों और खादों का प्रयोग नहीं करते और खेती के कुदरती तरीके को पसंद करते है और स्ट्रॉबेरी पैक करने के लिए उनके पास पैकिंग मशीन है और बाकी का काम मजदूरों (20-30) द्वारा किया जाता है, जो ज्यादातर स्ट्रॉबेरी के मौसम में काम करते हैं। उनका स्ट्रॉबेरी का वार्षिक उत्पादन बहुत अधिक है, जिस कारण हरमन को कुछ उत्पादन स्वंय बेचना पड़ता है और बाकी वह बड़े शहरों की दुकानों या सब्जी मंडी में बेचते हैं।

इसी बीच, हरनाम ने अपनी पढ़ाई को कभी नहीं रोका और आज उनकी डिग्रियों की सूचि काफी अच्छी है। उन्होंने आर्ट्स में ग्रेजुएशन, सोफ्टवेयर इंजीनियरिंग में डिप्लोमा किया और वर्तमान में बी एस सी एग्रीकल्चर में डिप्लोमा कर रहे हैं। वे किसानों से बिना कोई फीस लिए स्ट्रॉबेरी की खेती के बारे में शिक्षण और सलाह देते हैं।

वर्तमान में हरनाम सिंह अपनी छोटी और खुशहाल फैमिली (पिता, पत्नी, एक बेटी और एक बेटा) के साथ लुधियाना में रह रहे हैं।

भविष्य की योजना
वे भविष्य में स्ट्रॉबेरी की खेती को अधिक विस्तारित करने और अन्य किसानों को इसकी खेती के बारे में जागरूक करने की योजना बना रहे हैं।

 

संदेश
“हरनाम एक ही संदेश देना चाहते हैं जैसे उन्होंने खुद के जीवन में अनुभव किया है कि यदि आपके पास पर्याप्त संसाधन हैं, तो और संसाधन ढूंढने की बजाय उन्हीं संसाधनों का प्रयोग करें। पंजाब के युवाओं को विदेश जाने की बजाय अपनी मातृभूमि में योगदान देना चाहिए क्योंकि यहां रहकर भी वे अच्छा लाभ कमा सकते हैं।”