गोबिंदर सिंह रंधावा (जोंटी)

पूरी कहानी पढ़ें

एक उभरते मक्खीपालक की कहानी, जिन्होंने सफलतापूर्वक मक्खीपालन के व्यवसाय को करने के लिए अपना रास्ता खुद बनाया

यह कहा गया है कि जब आपको कुछ अच्छा पाने का मौका मिलता है तो उसे गंवाना नहीं चाहिए। क्योंकि चीज़ें उनके लिए ही अच्छी होती है जो जानते हैं कि उन्हें कैसे अच्छा बनाया जायें। ऐसे ही एक व्यक्ति हैं – गोबिंदर सिंह रंधावा उर्फ जोंटी रंधावा, जिन्होंने मौके को गंवाया नहीं और मधु मक्खी पालन के क्षेत्र में सफलता के लिए अपना रास्ता खुद बनाया।

गोबिंदर सिंह रंधावा गांव लांडा, जिला लुधियाना के रहने वाले हैं। उन्होंने कॉलेज की पढ़ाई के बाद युवावस्था में ही मक्खीपालन के काम का चयन किया। इन सबके पीछे उनके गांव के प्रमुख सरदार बलदेव सिंह थे जिन्होंने उनकी प्रेरणा शक्ति के रूप में काम किया। सरदार बलदेव सिंह स्वंय एक प्रगतिशील किसान थे और मधुमक्खी पालन के क्षेत्र में उनका नाम बहुत प्रसिद्ध था।

गोबिंदर सिंह ने अपने दो दोस्तों के साथ पी ए यू में 8 दिनों के लिए मक्खी पालन की ट्रेनिंग ली और उसके बाद ही मक्खी पालन का काम शुरू कर दिया। आज वे एक सफल मक्खीपालक हैं और उन्होंने अपना अच्छा व्यवसाय स्थापित कर लिया है। उन्होंने 2003 में 280000 रूपये का लोन लेकर 114 मधुमक्खी बक्से के साथ मक्खीपालन का काम शुरू किया था और आज उनके पास 1000 मधुमक्खी के बक्से हैं। वे मक्खी पालन के लिए रसायनों या खुराक का प्रयोग नहीं करते। वे हमेशा शक्कर या गुड़ पीसकर मधुमक्खियों को प्राकृतिक फीड देते हैं और कीटों के हमले को रोकने के लिए कुदरती तरीके का प्रयोग करते हैं। मुख्य रूप से वे गेंदे और सरसों के फूलों से शहद तैयार करते हैं और वर्तमान में उनकी आमदन 3 करोड़ के लगभग है।

अपना व्यवसाय स्थापित करते समय उन्होंने कुछ लक्ष्य बनाये और उन्हें एक एक कर पूरा करके अपने उत्पादों के लिए बाज़ार में एक अच्छी जगह बनाई। शुरूआत से ही वे अपने उत्पादों को विदेशों में निर्यात करने की दिलचस्पी रखते थे और फिलहाल वे स्वंय द्वारा बनाये गये मधुमक्खी मोम का निर्यात अमेरिका को कर रहे हैं। भारत में, वे शहद को दोराहा, लुधियाना जीटी रोड शॉप पर थोक में बेचते हैं और इससे वे अच्छा लाभ कमा रहे हैं। वे राष्ट्रीय बागबानी विभाग के पंजीकृत आपूर्तिकर्त्ता भी हैं और उनके माध्यम से अपने उत्पाद बेचते हैं।

महान व्यकितत्व में से एक- डॉ रमनदीप सिंह, जिन्होंने व्हाट्स एप ग्रुप के माध्यम से मेलों और समारोह के बारे में आवश्यक जानकारी देकर उनके उत्पादों के मंडीकरण में उनकी मदद की। गोबिंदर सिंह ने मक्खीपालकों और किसानों की उन समस्याओं के बारे में अपने विचार सांझा किए जिनका वे सामना कर रहे हैं। उनके अनुसार आज के समय में सब कुछ ऑनलाइन ही उपलब्ध होता है, यहां तक कि उपभोक्ता बुनियादी चीज़ों की खरीददारी भी ऑनलाइन ही करते हैं इसलिए उत्पादकों को एक कदम आगे बढ़ाकर अपने उत्पादों को ऑनलाइन बेचने की जरूरत है।

वर्तमान में गोबिंदर सिंह अपने संपूर्ण परिवार (माता, पिता, पत्नी और दो बेटों) के साथ अपने गांव में रह रहे हैं और अपने बिग बी एसोसिएशन का समर्थन भी कर रहे हैं। वे एक सहायक व्यक्ति भी हैं और अन्य उभरते हुए मक्खीपालकों को बक्से प्रदान करके उनकी मदद करते हैं और उनका आवश्यक मार्गदर्शन भी करते हैं। वे किसानों को अपना व्यवसाय शुरू करने के लिए लोन की प्रक्रिया के बारे में जानकारी भी देते हैं। वे भविष्य में शहद के अन्य उत्पादों जैसे बी विनोम, रोयल जैली और हनी बी पोलन के दाने बनाना और पेश करना चाहते हैं और अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में निर्यात करना चाहते हैं जिनकी वहां पर अधिक मांग है।

किसानों को संदेश
जो युवा असफलता का सामना करने के बाद आत्महत्या कर लेते हैं उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए। उन्हें अपनी क्षमता को पहचानना शुरू करना चाहिए, क्योंकि यदि किसी व्यक्ति में कुछ करने की इच्छा होती है तो वे इसे प्राप्त कर सकते हैं और अपने जीवन में किसी भी स्तर पर बहुत आसानी से पहुंच सकते हें। आत्महत्या करना किसी भी समस्या का समाधान नहीं है।

अमरजीत सिंह

पूरी कहानी पढ़ें

किसान जंकश्न- एक व्यक्ति जिसने अपनी जॉब को छोड़ दिया और खेती विभिन्नता के माध्यम से खेतीप्रेन्योर बन गए

आज कल हर किसी का एक सम्माननीय नौकरी के द्वारा अच्छे पेशे का सपना है और हो भी क्यों ना। हमें हमेशा यह बताया गया है कि सेवा क्षेत्र में एक अच्छी नौकरी करके ही जीवन में खुशी और संतुष्टि प्राप्त की जाती है। बहुत कम लोग हैं जो खुद को मिट्टी में रखना चाहते हैं और इससे आजीविका कमाना चाहते हैं। ऐसे एक इंसान हैं जिन्होंने अपनी नौकरी को छोड़कर मिट्टी को चुना और सफलतापूर्वक कुदरती खेती कर रहे हैं।

श्री अमरजीत सिंह एक खेतीप्रेन्योर हैं, जो सक्रिय रूप से जैविक खेती और डेयरी फार्मिंग के काम में शामिल हैं और एक रेस्टोरेंट भी चला रहे हैं। जिसका नाम किसान जंकश्न है, जो घड़ुंआ में स्थित है। उन्होंने 2007 में खेती करनी शुरू की। उस समय उनके दिमाग में कोई ठोस योजना नहीं थी, बस उनके पास अपने जीवन में कुछ करने का विश्वास था।

खेती करने से पहले अमरजीत सिंह ट्रेनिंग के लिए पी.ए.यू. गए और विभिन्न राज्यों का भी दौरा किया जहां पर उन्होंने किसानों को बिना रासायनों का प्रयोग किए खेती करते देखा। वे हल्दी की खेती और प्रोसैसिंग की ट्रेनिंग के लिए कालीकट और केरला भी गए।

अपने राज्य के दौरे और प्रशिक्षण से उन्हें पता चला कि खाद्य पदार्थों में बहुत मिलावट होती है जो कि हम रोज़ उपभोग करते हैं और इसके बाद उन्होंने कुदरती तरीके से खेती करने का निर्णय लिया ताकि वह बिना किसी रसायनों के खाद्य पदार्थों का उत्पादन कर सकें। पिछले दो वर्षों से वे अपने खेत में खाद और कीटनाशी का प्रयोग किए बिना जैविक खाद का प्रयोग करके कुदरती खेती कर रहे हैं। खेती के प्रति उनका इतना जुनून है कि उनके पास केवल 1.5 एकड़ ज़मीन हैं और उसी में ही वेगन्ना, गेहूं, धान, हल्दी, आम, तरबूज, मसाले, हर्बल पौधे और अन्य मौसमी सब्जियां उगा रहे हैं।

पी.ए.यू. में डॉ. रमनदीप सिंह का एक खास व्यक्तित्व है जिनसे अमरजीत सिंह प्रेरित हुए और अपने जीवन को एक नया मोड़ देने का फैसला किया। डॉ. रमनदीप सिंह ने उन्हें ऑन फार्म मार्किट का विचार दिया जो कि किसान जंकश्न पर आधारित था। आज अमरजीत सिंह किसान जंकश्न चला रहे हैं जो कि उनके फार्म के साथ चंडीगढ़-लुधियाना राजमार्ग पर स्थित है। किसान जंकश्न का मुख्य मकसद किसानों को उनके प्रोसेस किए गए उत्पादों को उसके माध्यम से बाज़ार तक पहुंचाने में मदद करना है। उन्होंने 2007 में इसे शुरू किया और खुद के ऑन फार्म मार्किट की स्थापना के लिए उन्हें 9 वर्ष लग गए। पिछले साल ही उन्होंने उसी जगह पर किसान जंकश्न फार्म से फॉर्क तक नाम का रेस्टोरेंट खोला है।

अमरजीत सिंह सिर्फ 10वीं पास है और आज 45 वर्ष की उम्र में आकर उन्हें पता चला है कि उन्हें क्या करना है। इसलिए उनके जैसे अन्य किसानों के मार्गदर्शन के लिए उन्होंने घड़ुआं में श्री धन्ना भगत किसान क्लब नामक ग्रुप बनाया है। वे इस ग्रुप के अध्यक्ष भी हैं और खेती के अलावा वे ग्रुप मीटिंग के लिए हमेशा समय निकालते हैं। उनके ग्रुप में कुल 18 सदस्य हैं और उनके ग्रुप का मुख्य कार्य बीजों के बारे में चर्चा करना है कि किस्म का बीज खरीदना चाहिए और प्रयोग करना चाहिए, आधुनिक तरीके से खेती को कैसे करें आदि। उन्होंने ग्रुप के नाम पर गेहूं की बिजाई, कटाई के लिए और अन्य प्रकार की मशीनें खरीदी हैं। इनका प्रयोग सभी ग्रुप के मैंबर कर सकते हैं और अपने गांव के अन्य किसानों को कम और उचित कीमतों पर उधार भी दे सकते हैं।

अमरजीत सिंह का दूसरा सबसे महत्तवपूर्ण पेशा डेयरी फार्मिंग का है उनके पास कुल 8 भैंसे हैं और जो उनसे दूध प्राप्त होता है वे उनसे दूध, पनीर, खोया, मक्खन, लस्सी आदि बनाते हैं। वे सभी डेयरी उत्पादों को अपने ऑन फॉर्म मार्किट किसान जंकश्न में बेचते हैं। उनमें से एक प्रसिद्ध व्यंजन है जो उनमें रेस्टोरेंट में बिकती है वह है खोया-बर्फी जो कि खोया और गुड़ का प्रयोग करके बनाई होती है।

उनके रेस्टोरेंट में ताजा और पौष्टिक भोजन, खुला हवादार, उचित कूलिंग सिस्टम और ऑन रोड फार्म मार्किट है जो ग्राहकों को आकर्षित करती हैं। उन्होंने ग्रीन नेट और ईंटों का प्रयोग करके रेस्टोरेंट की दीवारें बनाई हैं जो रेस्टोरेंट के अंदर हवा का उचित वेंटिलेशन सुनिश्चित करते हैं।

वर्तमान प्रवृत्ति और कृषि प्रथाओं पर चर्चा करने के बाद उन्होंने हमें अपने विचारों के बारे में बताया-

लोगों की बहुत गलत मानसिकता है, उन्हें लगता है कि खेती में कोई लाभ नहीं है और उन्हें अपनी आजीविका के लिए खेती नहीं करनी चाहिए। पर यह सच नहीं है। बच्चों के मन में खेती के प्रति गलत सोच और गलत विचारों को भरा जाता है कि केवल अशिक्षित और अनपढ़ लोग ही खेती करते हैं और इस वजह से युवा पीढ़ी, खेती को एक जर्जर और अपमानपूर्ण पेशे के रूप में देखती है।आज कल बच्चे 10000 रूपये की नौकरी के पीछे दौड़ते हैं और यह चीज़ उन्हें उनकी ज़िंदगी में निराश कर देती है। अपने बच्चों के दिमाग में खेती के प्रति गलत विचार भरने से अच्छा है कि उन्हें खेती के उपयोग और खेती करने से होने वाले लाभों के बारे में बताया जाये। खेतीबाड़ी एक विभिन्नतापूर्ण क्षेत्र है और यदि एक बच्चा खेतीबाड़ी को चुनता है तो वह अपने भविष्य में चमत्कार कर सकता है।”

अमरजीत सिंह जी ने अपने नौकरी छोड़ने और खेती शुरू करने का जोखिम उठाया और खेतीबाड़ी में अपनी कड़ी मेहनत और जुनून की कारण उन्होंने इस जोखिम का अच्छे से भुगतान किया है। किसान जंकश्न हब के पीछे अमरजीत सिंह के मुख्य उद्देश्य हैं।

• किसानों को अपनी दुकान के माध्यम से अपने उत्पाद बेचने में मदद करना।

• ताजा और रसायन मुक्त सब्जियां और फल उगाना।

• ग्राहकों को ताजा, वास्तविक और कुदरती खाद्य उत्पाद उपलब्ध करवाना।

• रेस्टोरेंट में ताजा उपज का उपयोग करना और ग्राहकों को स्वस्थ और ताजा भोजन प्रदान करना।

• किसानों को प्रोसैस, ब्रांडिंग और स्वंय उत्पादन करने के लिए गाइड करना।

खैर, यह अंत नहीं है, वे आई ए एस की परीक्षा के लिए संस्थागत ट्रेनिंग भी देते हैं और निर्देशक भी उनके फार्म का दौरा करते हैं। अपने ऑन रोड फार्म मार्किट व्यापार को बढ़ाना और अन्य किसानों को खेतीबाड़ी के बारे में बताना कि कैसे वे खेती से लाभ और मुनाफा कमा सकते हैं, उनके भविष्य की योजनाएं हैं। खेतीबाड़ी के क्षेत्र में सहायता के लिए आने वाले हर किसान का वे हमेशा स्वागत करते हैं।

अमरजीत सिंह द्वारा संदेश
कृषि क्षेत्र प्रमुख कठिनाइयों से गुजर रहा है और किसान हमेशा अपने अधिकारों के बारे में बात करते हैं ना कि अपनी जिम्मेदारियों के बारे में। सरकार हर बार किसानों की मदद के लिए आगे नहीं आयेगी। किसान को आगे आना चाहिए और अपनी मदद स्वंय करनी चाहिए। पी ए यू में 6 महीने की ट्रेनिंग दी जाती है जिसमें खेत की तैयारी से लेकर बिजाई और उत्पाद की मार्किटिंग के बारे में बताया जाता है। इसलिए किसान यदि खेतीबाड़ी से अच्छी आजीविका प्राप्त करना चाहते हैं तो उन्हें अपने कंधों पर जिम्मेदारी लेनी होगी।

डॉ. रमनदीप सिंह

पूरी कहानी पढ़ें

डॉ. रमनदीप सिंह – भारतीय किसानों के लाभ और पूर्ति के लिए सहायक

डॉ. रमनदीप सिंह – सही जानकारी की अनुपस्थिति, कृषि मंडीकरण सुविधाओं और उचित परामर्श के अभाव में आज के किसान को अपने खेती उपज के निबटारे के लिए स्थानीय व्यापारियों और दलालों पर निर्भर होना पड़ता है, जो कि इन्हें ना-मात्र कीमतों पर बेचते हैं। भारतीय किसान के इस असहनेयोग्य कष्ट को खत्म करने के लिए पंजाब कृषि विश्वविद्यालय में व्यवसाय प्रबंधन के प्रोफेसर डॉ. रमनदीप ने अपनी टीम के साथ, नए कृषि आधारित उत्पादों और उन उपभोक्ताओं के विकास में किसानों की मदद करने का निर्णय लिया, जिनकी उपभोक्ताओं के बीच काफी स्वीकार्यता है और उनकी आमदनी को पूरा करने में मदद की और वैश्विक बाज़ारों में भी प्रवेश किया। डॉ. रमनदीप सिंह का दृढ़ विश्वास है कि आज के किसान को एक निश्चित बाजार, अधिक लाभ, कम जोखिम वाले कारक और आमदनी का निरंतर समानांतर स्त्रोत प्राप्त करने के लिए उत्पाद के विकास और मंडीकरण के रास्ते ढूंढने चाहिए।

सोशल मीडिया की ताकत का एहसास करते हुए, डॉ रमनदीप 12000 से ज्यादा कृषि घरों में किसानों को एक समान मंच पर आने और एक दूसरे के साथ जानकारी सांझा करने में सफल रहे हैं। आविष्कारी खेती की तकनीकों, उत्पाद की कीमतों, ब्रांडिंग और पैकेजिंग, उपभोक्ता की जरूरत को समझना, और ऑनलाइन, ऑफलाइन मोड के माध्यम से उत्पादों का सीधे तौर पर मंडीकरण हो, ताकि किसानों की सोच के अनुसार उन्हें लाभ मिल सके। डॉ. रमनदीप सिंह ने व्हाट्सएप, फेसबुक और यूट्यूब के प्रयोग से दुनिया भर के अधिक से अधिक किसानों को इन समूहों में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित किया है। नवीनतम और उपयोगी कृषि सूचना के प्रसार में उनके सामाजिक मीडिया समूह एक महत्तवपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वे बहुत तेजी से किसानों की व्यापक संख्या तक पहुंच रहे हैं। वे न केवल सूचना प्रसार के लिए बल्कि कृषि में नए विचारों और कार्यों में किसानों के हित को उत्तेजित करने के लिए एक सच्चे साधन के रूप में काम करते हैं।

डॉ. रमनदीप और उनकी टीम ने इस रिकॉर्ड तोड़ पहल के परिणामस्वरूप, बड़ी संख्या में किसानों के उत्पाद विकास की अवधारणा को सीखा है और इसे लागू करना भी शुरू कर दिया है। इससे उन्हें ना सिर्फ अपने उत्पाद की महत्त्ता और क्षमता का एहसास होगा बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर बनने में भी मदद मिलेगी। उन्होंने किसानों को प्रोत्साहित किया कि वे अपना डेयरी फार्म खोलें और दूध से बने उत्पाद जैसे पनीर, आइस क्रीम आदि और मधु मक्खी पालकों को शहद अपने ब्रांड नाम से बेचें। डॉ. रमनदीप की सफलता की कहानियां अंतहीन है। उनका मानना है कि यदि आज के युवाओं को ठीक से निर्देशित किया जाये तो वे कृषि क्षेत्र में काफी योगदान कर सकते हैं, डॉ. रमनदीप, विद्यार्थियों और नौजवानों के साथ बातचीत करने के लिए हर समय उपलब्ध रहते हैं, ताकि वो उन्हें गेस्ट लैकचरज़, सैमीनार,कॉनफ्रैंस जैसे औपचारिक मंचों पर खेतीबाड़ी से संबंधित उचित जानकारी दे सकें।

आप भी डॉ. रमनदीप सिंह के व्हाट्स एप समूह जैसे Punjab Agri Brand, Punjab Honey, Punjab Poly House, Punjab Innovative, Punjab Horticulture, Punjab Young Farmers, Young Innovative Farmers, Punjab Global, Punjab Farm Tourism, Punjab Tomato, Punjab on Farm markets, Punjab Mushrooms, Punjab YFC Sathiala, Progressive Farmers Punjab, Young Innovative Farmers, NFA Sri Mukatsar Sahib, PB, Horticulture Farmers NFA, Potato Growers, Punjab PHC PAU में शामिल होकर उनके उत्साह का हिस्सा बन सकते हैं। डॉ. सिंह निम्नलिखित फेसबुक समूहों का भी संचालन कर रहे हैं Foundation for Agri Businesss Awareness and Education, Punjabi Young Innovative farmers and Agri preneurs, Progressive Bee Keepers Association.

कई भारतीय टेलीविज़न और रेडियो चैनलों ने डॉ. रमनदीप सिंह को अपने शो में कृषि अनुसंधान, मंडीकरण और कार्य प्रबंधन और कृषि समाज में परिवर्तन के बारे में गहरा ज्ञान प्राप्त करने के लिए आमंत्रित किया है। आज पंजाब में लगभग हर घर डॉ. रमनदीप के लिए एग्री व्यापार की अवधारणा के प्रति उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए आभारी हैं।