मोहम्मद गफूर

पूरी स्टोरी पढ़ें

1 बीघा ज़मीन से शुरू करके 65 एकड़ ज़मीन तक का खेती सफरमोहम्मद गफूर

पंजाब के नामी शहर पटियाला के एक बहुत ही प्रतिभाशाली किसान मोहम्मद गफूर, जो अपनी कड़ी मेहनत से खुद का खेती व्यवसाय स्थापित करने में सफल हुए। केवल 1 बीघा ज़मीन से शुरुआत करके, उन्होंने अब अपने खेती व्यवसाय को 65 एकड़ तक बढ़ा लिया है। आज, गफूर जी खेती की बारीकियों में विशेषज्ञ हैं, और अपने दृढ़ संकल्प और अटूट भावना के माध्यम से उल्लेखनीय सफलता प्राप्त कर रहे हैं।

मलेरकोटला शहर के रहने वाले मोहम्मद गफूर के पिता की 1983 में अचानक ही मृत्यु हो गई और परिवार की पूरी जिम्मेदारी का बोझ गफूर के युवा कंधो पर गया। जिस वजह से उन्हें अपनी पढ़ाई बीच में ही छोड़नी पड़ी और अपने परिवार का पालनपोषण करने का रास्ता खोजना पड़ा। सब्जियों की एक छोटी नर्सरी से गफूर के कृषि सफर की शुरूआत हुई। जल्दी ही उन्हें यह एहसास हुआ कि शायद यही वो रास्ता है जिस पर चलकर वे अपनी सभी जिम्मेदारियां पूरी कर सकते हैं।

खेती में गफूर जी की उन्नति असाधारण थी। 1992 में उन्हें खालसा कॉलेज की 6 से 7 एकड़ ज़मीन ठेके पर लेने का मौका मिला, जो उनके कृषि सफर के लिए बहुत लाभदायक सिद्ध हुआ। वर्ष 2000 में, गफूर ने अपनी खेती के काम को 20 एकड़ तक बढ़ाया और 2004 तक, उन्होंने अपनी ज़मीन बढ़ाकर 31 एकड़ कर ली। अपनी अपार मेहनत और प्रयासों से उन्हें बहुत अच्छे परिणाम मिले और 2017 में उनकी ज़मीन 41 एकड़ से बढ़कर 65 एकड़ हो गई और आज वे गर्व से गर्व सेठेके पर ली गई 65 एकड़ ज़मीन पर खेती करते हैं।

खेती की समस्याओं को अनुभव के माध्यम से समझने की योग्यता गफूर को दूसरों से अलग करती है। उन्हें किसी भी कृषि संस्थान से कोई औपचारिक ट्रेनिंग या मार्गदर्शन नहीं मिला। समय के साथ, उन्होंने खेती की कला में महारत हासिल कर ली और विभिन्न कृषि तकनीकों में निपुण हो गए। गफूर की सफलता, खेती में उनके अनुभव और अथक मेहनत का परिणाम है।

पूरे वर्षों में, गफूर ने उत्पादन बढ़ाने विभिन्न फसलों और सिंचाई तकनीकों का प्रयोग किया। शुरूआती दिनों में वे संगरूर नेहरू मार्केट और मोगा में काम करते थे जहां पर वे पनीरी बेचते थे। 1991 में वे राजपुरा गए और अंतत: पटियाला में बस गए। इसी समय के दौरान गफूर ने मल्चिंग सिंचाई ढंग का उपयोग करना शुरू किया, जिसका उपयोग वह पिछले 5 वर्षों से कर रहे हैं। इसके अलावा, वह अपनी 15 एकड़ ज़मीन पर ड्रिप प्रणाली का उपयोग करते हैं और इस पहल के लिए उन्हें पटियाला के अधिकारियों और केंद्र सरकार दोनों की तरफ से सब्सिडी भी मिलती है।

गफूर की विशेषज्ञता केवल खेती तक बल्कि फसल योजना तक भी फैली हुई है। गफूर जी ने सब्जियों के लिए 15 एकड़, गेहूं के लिए 5 एकड़ और धान के लिए 25 एकड़ जमीन आरक्षित रखी है। खेती में अधिक ज्ञान होने के कारण उन्हें साथी किसानों से सम्मान मिला, जो अक्सर उनकी सलाह और सहायता चाहते हैं। गफूर जी दूसरे किसानों की सब्जी की खेती करने में मदद करते हैं और दवाओं और स्प्रे के नामों के बारे में मार्गदर्शन करते रहते हैं।

मोहम्मद गफूर के परिवार ने उनके कृषि के सफर में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनके तीन भाई सक्रिय रूप से खेती में लगे हुए हैं, और बाकी भाईबहनों ने बीज की दुकानें स्थापित की हैं। 2000 में, गफूर एक आर्मी के सब्जी ठेकेदार बन गए और उन्हें अपनी 10 एकड़ की उपज बेचनी शुरू कर दी। यह समझौता जारी है और इससे दोनों पक्षों को लाभ होता है। भविष्य में गफूर जब तक संभव हो खुद खेती करना चाहते हैं। वर्तमान में, उनके बच्चे अपने खुद के सफल व्यवसायों में शामिल हैं और सीधे तौर पर खेती से जुड़े हुए नहीं हैं।

गफूर की खेती के प्रयास लाभदायक रहे। अनुबंधित ज़मीन पर गेहूं और धान की खेती से प्रति एकड़ लगभग 10,000 से 15,000 रुपये की कमाई होती है। सब्जियों की खेती से और भी अधिक 50,000 से 100,000 रुपये प्रति एकड़ मुनाफा कमाने की क्षमता है। हालांकि, गफूर सिर्फ इन आंकड़ों पर निर्भर रहने के महत्व पर जोर देते हैं, क्योंकि बाजार दरों में उतारचढ़ाव होता रहता है। वह किसानों को सलाह देते हैं कि वे अपने निवेश पर सावधानीपूर्वक विचार करें और छोटे पैमाने से शुरुआत करें, धीरेधीरे अपना काम बढ़ाएं।

खेती में मदद के लिए, गफूर सीज़न के दौरान 40 से 50 श्रमिकों को रोज़गार देते हैं। जैसेजैसे सीज़न ख़त्म होता है, संख्या घटकर लगभग 20 हो जाती है। गफूर अपने फार्म के प्रति समर्पित है और भविष्य में रिटायर होने की उनकी कोई योजना नहीं है। वह विनम्र और ज़मीन से जुड़े रहना चाहते हैं और इसके लिए किसी भी पुरस्कार को स्वीकार नहीं करना चाहते। गफूर का खेती से प्रेम, त्याग और कड़ी मेहनत पूरे क्षेत्र के किसानों को प्रेरित करती है। गफूर की विरासत निस्संदेह किसानों की नई पीढ़ी को चुनौतियों का सामना करने और कृषि के क्षेत्र में मौजूद संभावनाओं को अपनाने के लिए प्रेरित करेगी।

किसानों को संदेश

साथी किसानों के लिए गफूर जी का संदेश स्पष्ट है: केवल दूसरों पर निर्भर रहें, छोटी शुरुआत करें, अनुभव हासिल करें और लगातार बढ़ते रहें।

जसकरन सिंह

पूरी कहानी पढ़ें

इस किसान ने साबित किया कि एक आम किसान भी कर सकता है कुछ विशेष, कुछ नया

भीड़ में चलने से कभी किसी की पहचान नहीं बनती, पहचान बनाने के लिए कुछ नया करना पड़ता है। जहां हर कोई एक दूसरे के पीछे लगकर काम कर रहा था, एक किसान ने लिया कुछ नया करने का फैसला। यह किसान स. बलदेव सिंह का पुत्र गांव कौणी तहसील गिदड़बाहा जिला मुक्तसर साहिब, पंजाब का रहने वाला है, जिसका नाम है — स. जसकरन सिंह।

स. बलदेव जी 27 एकड़ में रवायती खेती करते थे। पारिवारिक व्यवसाय, खेती होने के कारण बलदेव जी ने अपने पुत्र जसकरन को भी बहुत छोटी उम्र में ही खेतों में अपने साथ काम करवाना शुरू कर दिया था, जिसकी वजह से पढ़ाई की तरफ ध्यान नहीं दिया गया और पढ़ाई बीच में ही रह गई। 17—18 वर्ष की उम्र में जब खेतों में पैर रखा तो मिट्टी के साथ एक अलौकिक रिश्ता बन गया। शुरू से ही उनके पिता जी गेहूं—चने की रवायती खेती करते थे पर जसकरन सिंह जी के मन में कुछ और ही चल रहा था।

जब मैं बाहर देखता था कि रवायती खेती के अलावा खेती की जाती है, तो मेरा मन भी चाहता था कि कुछ अलग किया जाए कुछ नया किया जाए।— स. जसकरन सिंह

यही सोच मन में रखकर जसकरन जी ने स्ट्रॉबेरी की खेती करने का फैसला किया। जसकरन जी के इस फैसले ने उनके पिता जी को बहुत निराश कर दिया। यह स्वाभाविक भी था क्योंकि एक ऐसी फसल लगानी जिसकी जानकारी ना हो एक बहुत बड़ा कदम था। पर उन्होंने अपने पिता जी को समझाकर अपने 2 दोस्तों के साथ मिलकर 8 एकड़ में स्ट्रॉबेरी का फार्म लगा लिया। मन में एक डर भी बना हुआ था कि जानकारी ना होने के कारण कहीं नुकसान ना हो जाए, पर एक विश्वास भी था कि मेहनत की हुई कभी व्यर्थ नहीं जाती। इसलिए खेती शुरू करने से पहले उन्होंने बागबानी से संबंधित ट्रेनिंग भी ली।

स्ट्रॉबेरी की खेती शुरू करने में उन्हें ज्यादा कोई रूकावट नहीं आई। अपने दोस्तों से सलाह करके, उन्होंने पहले वर्ष दिल्ली से स्ट्रॉबेरी का बीज लिया। मजदूर ज्यादा लगने और मेहनत ज्यादा होने के कारण किसान यह खेती करना पसंद नहीं करते। पर थोड़े समय के बाद ही उनके दोस्तों को यह महसूस हुआ कि स्ट्रॉबेरी की खेती के बारे में कोई जानकारी ना होने के कारण उनके एक दोस्त ने इसके साथ ही अपने भविष्य को सुरक्षित करने के लिए साथ ही और व्यापार करना शुरू कर दिया और दूसरा दोस्त जाने के प्रयास करने लग गया। पर जसकरन जी ने अपने मन में पक्का इरादा किया हुआ था कि कुछ भी हो जाए पर वे स्ट्रॉबेरी की खेती ज़रूर करेंगे।

बाहर की रंग—बिरंगी दुनिया नौजवानों को बहुत आकर्षित करती है, और नौजवान भी अपना भविष्य सुरक्षित करने के लिए बाहर को भाग रहे हैं। मैं चाहता था कि विदेश जाने की बजाए, यहां अपने देश में रहकर ही कुछ ऐसा किया जाए जिससे पंजाब और नई पीढ़ी की सोच में भी बदलाव आए और वे अपना भविष्य यहीं सुरक्षित कर सकें। — स. जसकरन सिंह

पहले वर्ष जसकरन जी को उम्मीद से ज्यादा फायदा हुआ। जिस कारण उन्होंने इस खेती की तरफ अपना पूरा ध्यान केंद्रित कर दिया। उसके बाद उन्होंने हिमाचल की एक किस्म भी लगायी और अब वे पूणे जिसे स्ट्रॉबेरी का हाथ कहा जाता है, वहां से बीज लाकर स्ट्रॉबेरी लगाते हैं। जसकरन जी बठिंडा,  मुक्तसर साहिब और मलोट की मंडी में स्ट्रॉबेरी बेचते हैं।

स्ट्रॉबेरी के साथ साथ जसकरन जी खरबूजा और खीरा भी उगाते हैं। अब उन्होंने स्ट्रॉबेरी की खेती करते हुए 4—5 वर्ष हो गए हैं और वे इससे अच्छा मुनाफा कमा रहे हैं। अपनी मेहनत से जसकरन जी स्ट्रॉबेरी की नर्सरी लगा चुके हैं और इस नर्सरी में वे सब्जियां उगाते हैं।

हर वर्ष पानी का स्तर नीचे जा रहा है। इसलिए हमें तुपका सिंचाई का इस्तेमाल करना चाहिए। — जसकरन सिंह

भविष्य की योजना

भविष्य में जसकरन जी स्ट्रॉबेरी की प्रोसेसिंग करके उससे उत्पाद तैयार करके मार्केटिंग करना चाहते हैं और अन्य किसानों को भी इसके बारे में प्रेरित करना चाहते हैं।

संदेश
“मैं यही कहना चाहता हूं कि किसानों के खर्चे बढ़ रहे हैं पर गेहूं धान के मूल्य में कुछ ज्यादा फर्क नहीं आ रहा, इसलिए किसान भाइयों को रवायती खेती के साथ साथ कुछ अलग करना पड़ेगा। आज के समय में हमें पंजाब में फसली—विभिन्नता लाने की जरूरत है।”

मनदीप वर्मा

पूरी कहानी पढ़ें

जानिए कैसे यह किसान बंजर भूमि पर खेती कर कमा रहा है लाखों रुपए

एक किसान के लिए उसकी भूमि ही सब कुछ होती है। फसल की पैदावार भूमि के उपजाऊपन पर ही निर्भर करती है, पर यदि भूमि ही बंजर हो तो किसान की उम्मीदें हो टूट जाती है। पर हिमाचल का एक ऐसा किसान है जो बंजर भूमि पर खेती कर आज लाखों रूपये कमा रहा है।

एम.बी.ए. की पढ़ाई करने वाले मनदीप वर्मा ने मैनेजर के रूप में विपरो कंपनी में 4-5 साल नौकरी की। पर इस नौकरी से उनको संतुष्टि नहीं मिली और फिर उन्होंने अपनी पत्नी के साथ अपने शहर सोलन आने का फैसला किया। उन्होंने ने सोलन वापिस आकर बंजर भूमि पर खेती करने के बारे में सोचा। पर वह सभी किसानों की तरह पारंपरिक खेती नहीं करना चाहते थे। उन्होंने सबसे अलग करने का फैसला किया और बागवानी करने के विचार बनाया।

अपने इस विचार को हकीकत (वास्तविकता) का रूप देने के लिए उन्होंने ने पहले अपने इलाके के मौसम के बारे में जानकारी हासिल की और यूनिवर्सिटी के डॉक्टरों से मिलकर सभी जानकारी हासिल की और अंत में उन्होंने कीवी की खेती करने का फैसला किया।

कीवी के बारे में पूरी जानकारी हासिल करने के लिए मैं पुस्तकालय (लाइब्रेरी) में गया, बहुत सी किताबें पड़ी और यूनिवर्सिटी के डॉक्टरों से भी मिले और सभी जानकारी हासिल करने के बाद कीवी की खेती शुरू की- मनदीप वर्मा

सोलन के बागवानी विभाग और डॉ.यशवंत सिंह परमार यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों से बात करने के बाद 2014 में कीवी का बाग तैयार करने का मन बनाया। उन्होंने ने 14 बीघा भूमि पर कीवी का बगीचा बनाया।

उन्होंने ने इस बगीचे में कीवी की उन्नत किस्में एलिसन और हैबर्ड के पौधे लगाए। लगभग 14 लाख रूपये में बगीचा तैयार करने के बाद 2017 में मनदीप सिंह जी ने कीवी बेचने के लिए वेबसाइट बनाई।

बाग से फल सीधा ग्राहक तक पहुँचाने की मेरी यह कोशिश सफल रही। – मनदीप वर्मा

कीवी की सप्लाई वेबसाइट पर ऑनलाइन बुकिंग के बाद की जाती है। हैदराबाद, बंगलौर, दिल्ली, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में ऑनलाइन कीवी फल बेचा जाता है।

कीवी के डिब्बे के ऊपर फल की कब तोड़ाई की, कब डिब्बे में पैक किया सभी जानकारी डिब्बे के ऊपर दी जाती है। एक डिब्बे में एक किलो कीवी फल पैक किया जाता है और इसकी कीमत 350 रूपये प्रति/बॉक्स है। जबकि सोलन में कीवी 150 रूपये प्रति किलोग्राम बेचा जाता है।

मनदीप मुताबिक देश में कीवी की खेती की शुरुआत हिमाचल प्रदेश से ही हुई। आज देश का कुल 60 प्रतिशत कीवी उत्पादन अरुणाचल प्रदेश में तैयार होता है।

मनदीप कीवी फल पूरी तरह जैविक तरीके से तैयार करते हैं। जैविक खेती के उद्देश्य को अपनाते हुए वह कंपोस्ट और जैविक अमृत भी आप तैयार करते हैं।

हमारे फार्म में तैयार हुए कीवी डेढ़-दो महीने तक खराब नहीं होता- मनदीप वर्मा

कीवी की खेती में सफलता हासिल करने के बाद उन्होंने 2018 में सेब की खेती शुरू की। मनदीप जीरो बजट खेती में विश्वास रखते हैं।

उपलब्धियां

कीवी की खेती में सफलता हासिल करने के कारण उन्हें 2019 में कृषि मेला हिमाचल प्रदेश में प्रगतिशील किसान पुरस्कार दिया गया।

भविष्य की योजना

इस समय मनदीप वर्मा की दो नर्सरी है और वे ऐसी और नर्सरी तैयार करना चाहते हैं।

संदेश
“किसी भी तरह की खेती करने से पहले उस जगह के मौसम संबंधी जानकारी हासिल करनी चाहिए। आज-कल सोशल मीडिया पर सभी जानकारी उपलब्ध है। हमें सोशल मीडिया का उपयोग सहज तरीके से करना चाहिए। हमे जैविक खेती और जीरो बजट खेती साथ में करनी चाहिए, क्योंकि इसमें ज़्यादा मुनाफा है।”