खुशी राम

पूरी स्टोरी पढ़ें

सीखने के ईशुक व्यक्ति के लिए कोई सीमा नहीं

खुशी राम जी उत्तराखंड के टिहरी के रहने वाले हैं और यह है उनका आम किसान से प्रगतिशील किसान बनने एक अनोखा सफ़र।

शुरुआत

उनके माता-पिता पारंपरिक खेती करते थे और फिर खुशी राम जी ने अपने बड़ों के अनुभव को वैज्ञानिक तकनीकों के साथ जोड़ा जिसका प्रशिक्षण उन्होंने के.वी.के., रानीचौरी से प्राप्त किया। उन्होंने 2002 तक खेती को एक पेशे के रूप में शुरू करने की योजना नहीं बनाई थी, लेकिन खुशी राम जी को अपने माता-पिता के बिगड़ते स्वास्थ्य और पांच भाई-बहनों में सबसे बड़े होने के कारण यह जिम्मेदारी उठानी पड़ी। बाद में उन्हें खेती पसंद आने लगी और कुछ ही समय में वे प्रकृति के दीवाने हो गए और अपने खेत में अलग-अलग फसलें उगाने के प्रयोग करने लगे।

फसल उत्पादन और टेक्नोलॉजी

उनके पास कुल 4 एकड़ जमीन है, जिसमें वह तरह-तरह की सब्जियां और फल उगाते हैं, जिनमें टमाटर, शिमला मिर्च, खीरा, बैगन, मशरूम, गेहूं, राजमा, स्ट्रॉबेरी और कीवी कुछ प्रमुख फसलें हैं। उन्होंने 5 पॉलीहाउस बनाए हैं, जिनमें से वे दो पॉलीहाउस में टमाटर उगाते हैं, एक पॉलीहाउस में उनकी नर्सरी है और अन्य दो में वह खीरे और शिमला मिर्च उगाते हैं।
वे ब्रोकोली और केल,पार्सले और मिजुना की जापानी किस्में भी उगाते हैं। इसके अलावा उन्होंने अपनी जमीन पर 350 आड़ू के पेड़ भी लगाए हैं। वह छोटे पैमाने पर एक्वाकल्चर और पोल्ट्री फार्मिंग भी करते हैं। वह आम तौर पर जैविक खेती का अभ्यास करते हैं जहां वह अपने खेत में मवेशियों के मलमूत्र, ट्राइकोडर्मा और स्यूडोमोनास जैसे जैविक उर्वरकों का उपयोग करते हैं, लेकिन कभी-कभी उन्हें कीट प्रबंधन के लिए आवश्यक कीटनाशकों का भी उपयोग करना पड़ता है।
खुशी राम जी ऐसे इलाके में रहते हैं जहां पानी की कमी है। इस समस्या से निपटने के लिए, उन्होंने वर्षा जल संचयन, ड्रिप सिंचाई, फव्वारा सिंचाई, प्लास्टिक मल्चिंग और सूक्ष्म सिंचाई सहित कई उन्नत तकनीकों को अपनाया है।
उन्होंने कभी भी सीखना बंद नहीं किया और कृषि के विशाल क्षेत्र में सीखे गए नए ज्ञान के साथ प्रयोग करना जारी रखा। उनका मुख्य उद्देश्य उनकी आय में वृद्धि करना था और इस प्रकार उन्होंने मुर्गी पालन शुरू किया जो सफल नहीं रहा और बाद में उन्होंने मशरूम की खेती करने का फैसला किया जिससे उन्होंने काफ़ी लाभ कमाया।

एक उदाहरण स्थापित की

उनकी सफलता दूसरों के लिए एक उदाहरण बन गई जिसने अन्य किसानों को कड़ी मेहनत करने और सफल होने के लिए प्रेरित किया। कटाई के सीज़न में जब काम का बोझ बढ़ जाता है तो वे अपने गांव की महिलाओं की मदद लेते हैं। खुशी राम जी महिलाओं के लिए रोज़गार पैदा करते हैं और उन्हें काम करने और खुद कमाने के लिए स्वतंत्र बनाते हैं। पिछले सीज़न में काम करने वाली महिलाएं अपने व्यस्त शेड्यूल के कारण अगले सीज़न में काम नहीं कर पाती हैं, तो एक नया ग्रुप ता है और ख़ुशी राम जी उन्हें ट्रेनिंग देते हैं और उनका मार्गदर्शन करते हैं।

सहायक स्तंभ

वह सरकार की किसानों के जीवन स्तर को ऊपर उठाने में मदद करने वाली सभी योजनाओं के आभारी हैं। उनके सभी पॉलीहाउस और कृषि मशीनरी 80% सब्सिडी के आधीन हैं और उन्हें केवल 24000 रुपये प्रति पॉलीहाउस का भुगतान करना पड़ा है। कृषि विज्ञान केंद्र, रानीचौरी ने शुरू से ही उन्हें कृषि योजनाओं को समझने और कृषि में नई तकनीकों को पेश करने में मदद की है। उन्होंने बागवानी विभाग की मदद से अपने खेत में 500 सेब के पेड़ लगाए हैं। कुछ वर्षों से उनके इलाके में बर्फ कम पद रही है इस लिए उन्होने अपने क्षेत्र में सेब की एम-9 और एम-26 किस्मों की खेती कर रहे हैं, वे अपने क्षेत्र में इन किस्मों को उगाने वाले पहले किसान हैं और वह उपज को देखते हुए भविष्य में इसकी खेती को लेकर काफ़ी सकारात्मक हैं।

चुनौतियां

सबसे पहले उनके क्षेत्र में उत्पादन जंगली जानवरों के कारण होने वाले विनाश से प्रभावित होता है।  दिन में बंदरों से और रात में सूअरों से खेत का निरीक्षण करने के लिए एक व्यक्ति ऐसा चाहिए होता है जो के हर पल खेती की देखभाल कर सके। उनके सामने एक और चुनौती ‘मार्किट लिंकेज’ है क्योंकि उनका क्षेत्र छोटा है और उनकी व्यापार सिर्फ चंबा, ऋषिकेश और देहरादून तक सीमित है। वार्षिक लाभ 7 लाख रूपये प्रति वर्ष तक जाता है लेकिन प्राकृतिक आपदाओं जैसे बाढ़, बादल फटने आदि के कारण नुकसान ज्यादातर कमाई से अधिक होता है।

उपलब्धियां

  • 2022 में ICAR – भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, नई दिल्ली द्वारा अभिनव किसान पुरस्कार से रूप में सम्मानित किया गया
  • मशरूम की खेती के क्षेत्र में निरंतर प्रयासों के लिए उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह द्वारा 2022 में सराहना की गई।
  • 2019 में ISHRD देव भूमि बगवानी पुरस्कार (2014-2018) से सम्मानित किया गया।

किसानों के लिए संदेश

उन्होंने किसानों को रासायनिक खाद का प्रयोग कम करने की सलाह दी। उनका कहना है कि इन विषाक्त पदार्थों के उपयोग को कम करके या जैविक खेती की ओर मुड़कर व्यक्ति स्वस्थ जीवन जी सकता है।

भविष्य की योजनाएं

उनका मुख्य उद्देश्य अपनी उपज को नज़दीकी और दूर के बाजारों में ले जाना और एकीकृत कृषि प्रणाली को अपनाकर अपनी आय में वृद्धि करना है।

संतवीर सिंह बाजवा

पूरी कहानी पढ़ें

जानिये कैसे एक वकील पॉलीहाउस में फूलों की खेती करके कृषि को एक सफल उद्यम बना रहा है

आपके पास केवल ज़मीन का होना भारी कर्ज़े और रासायनिक खेती के दुष्चक्र से बचने का एकमात्र साधन नहीं है क्योंकि यह दिन प्रतिदिन किसानों को अपाहिज बना रहा है। किसान को एक ऐसा व्यक्ति माना जाता है जिसे भविष्य के परिणामों को ध्यान में रखकर कड़ी मेहनत करनी पड़ती है और यदि भविष्य के परिणामों में से कोई भी विफल रहता है तो किसान को अन्य विकल्पों के साथ तैयार भी रहना पड़ता है। और केवल वे किसान जो आधुनिक तकनीकों, आदर्श मंडीकरण रणनीतियों और निश्चित रूप से कड़ी मेहनत की मदद से अपने आप को टूटने नहीं देते और खेती के सही तरीके को समझते हैं, सिर्फ उनकी अगली पीढ़ी ही इस पेशे को खुशी से अपनाती है।
यह कहानी है होशियारपुर स्थित वकील संतवीर सिंह बाजवा की जो बागबानी के क्षेत्र में अपने पिता जतिंदर सिंह लल्ली बाजवा की सफलता को देखने के बाद सफल युवा किसान बने। अपने पिता के समान उन्होंने पॉलीहाउस में फूलों की खेती करने का फैसला किया और इस उद्यम को सफल भी बनाया।

संतवीर सिंह बाजवा अपने विचार साझा करते हुए — वर्तमान में अगर हम आज के युवाओं को देखे तो हमें एक स्पष्ट चीज़ का पता चल सकता है कि या तो आजकल के नौजवान विदेश जा रहे हैं या फिर वे खेती के अलावा कोई और पेशे का चयन कर रहे हैं और इसके पीछे का मुख्य कारण कृषि में कोई निश्चित आय ना होना है, और तो और इसमें नुकसान का डर भी रहता है। इसके अलावा मौसम और सरकारी योजना भी किसान को ढंग से सहारा नहीं दे पाता।

अपने पिता के समान कौशल जिन्होंने विवधीकरण को सफलतापूर्वक अपनाया और महलांवाली गांव में एक सुंदर फलों के बाग की स्थापना की , संतवीर सिंह ने भी अपना फूलों की खेती के पॉलीहाउस की स्थापना की जहां पर उन्होंने जरबेरा की खेती शुरू की। सजावटी फूलों के बाजार की मांग के बारे में अवगत होने के कारण, संतवीर ने गुलाब ओर कारनेशन की खेती भी शुरू कर दी जिससे उन्हें अच्छा लाभ प्राप्त हुआ।

पॉलीहाउस में खेती करने के अपने अनुभव से, मैं अन्य किसानों के साथ एक महत्तवपूर्ण जानकारी साझा करना चाहता हूं कि पॉलीहाउस में काश्त की फसलों और उचित कृषि तकनीकों की देखभाल करने की आवश्यकता होती है, केवल तभी आप अच्छी उपज प्राप्त कर सकते हैं। मैं व्यक्तिगत रूप से फूलों के विशेषज्ञयों और प्रगतिशील किसानों से परामर्श करता हूं और अपना सर्वश्रेष्ठ कोशिश देन के लिए इंटरनेट से भी मदद लेता हूं। — संतवीर सिंह बाजवा।

अब भी संतवीर सिंह बाजवा अपने पिता की नई मंडीकरण रणनीतियों से मदद कर रहे हैं और फलों की खेती से भी अच्छा लाभ कमा रहे हैं।
संदेश
यदि किसान कृषि तकनीकों से अच्छी प्रकार से अवगत हैं तो पॉलीहाउस में खेती करना एक बहुत ही लाभदायक उद्यम है। युवा किसानों को पॉलीहाउस में खेती करने की कोशिश करनी चाहिए क्योंकि इस क्षेत्र में उनके लिए बहुत संभावनाएं हैं और वे इससे अच्छा लाभ कमा सकते हैं 

अवतार सिंह रतोल

पूरी कहानी पढ़ें

53 वर्षीय किसान – सरदार अवतार सिंह रतोल नई ऊंचाइयों को छू रहे हैं और बागबानी के क्षेत्र में दोहरा लाभ कमा रहे हैं।

खेती सिर्फ गायों और हल चलाने तक ही नहीं है बल्कि इससे कहीं ज्यादा है!

आज खेतीबाड़ी के क्षेत्र में, करने के लिए कई नई चीज़ें हैं जिसके बारे में सामान्य शहरी लोगों को नहीं पता है। बीज की उन्नत किस्मों का रोपण करने से लेकर खेतीबाड़ी की नई और आधुनिक तकनीकों को लागू करने तक, खेतीबाड़ी किसी रॉकेट विज्ञान से कम नहीं हैं और बहुत कम किसान हैं जो समझते हैं कि बदलते वक्त के साथ खेतीबाड़ी की पद्धति में बदलाव उन्हें कई भविष्य के खतरों को कम करने में मदद करता है। एक ऐसे ही संगरूर जिले के गांव सरोद के किसान – सरदार अवतार सिंह रतोल हैं जिन्होंने समय के साथ बदलाव के तथ्य को बहुत अच्छी तरह से समझा।

एक किसान के लिए 32 वर्षों का अनुभव बहुत ज्यादा है और सरदार अवतार सिंह रतोल ने अपने बागबानी के रोज़गार को एक सही दिशा में आकार देने में इसे बहुत अच्छी तरह इस्तेमाल किया है। उन्होंने 50 एकड़ में सब्जियों की खेती से शुरूआत की और धीरे-धीरे अपने खेतीबाड़ी के क्षेत्र का विस्तार किया। बढ़िया सिंचाई के लिए उन्होंने 47 एकड़ में भूमिगत पाइपलाइन लगाई जिसका उन्हें भविष्य में बहुत लाभ हुआ।

अपनी खेतीबाड़ी की उत्पादकता को बढ़ाने के लिए उन्होंने कृषि विज्ञान केंद्र और संगरूर में फार्म सलाहकार सेवा केंद्र से ट्रेनिंग ली। अपनी ट्रेनिंग के दौरान मिले ज्ञान से उन्होंने 4000 वर्ग फीट में दो बड़े हाई-टैक पॉलीहाउस का निर्माण किया और इसमें खीरे एवं जरबेरा फूल की खेती की। खीरे और जरबेरा की खेती से उनकी वर्तमान में वार्षिक आमदन 7.5 लाख रूपये है जो कि उनके खेतीबाड़ी उत्पादों के प्रबंध के लिए पर्याप्त से काफी ज्यादा है।

बागबानी सरदार अवतार सिंह रतोल के लिए पूर्णकालिक जुनून बन गया और बागबानी में अपनी दिलचस्पी को और बढ़ाने के लिए वे बागबानी की उन्नत तकनीकों को सीखने के लिए विदेश गए। विदेशी दौरे ने फार्म की उत्पादकता पर सकारात्मक प्रभाव डाला और सरदार अवतार सिंह रतोल ने आलू, मिर्च, तरबूज, शिमला मिर्च, गेहूं आदि फसलों की खेती में एक बड़ी सफलता हासिल की। इसके अलावा उन्होंने सब्जियों की नर्सरी तैयार करी और दूसरे किसानों को बेचनी भी शुरू कर दी।

उनकी उपलब्धियों की संख्या

पानी बचाने के लिए तुपका सिंचाई प्रणाली को अपनाना, सब्जियों के छोटे पौधों को लगाने के लिए एक छोटा ट्रांस प्लांटर विकसित करना और लो टन्ल तकनीक का प्रयोग उनकी कुछ उपलब्धियां हैं जिन्होंने उनकी शिमला मिर्च और कई अन्य सब्जियों की सफलतापूर्वक खेती करने में मदद की। अपने फार्म पर इन सभी आधुनिक तकनीकों को लागू करने में उन्हें कोई मुश्किल नहीं हुई जिसने उन्हें और तरक्की करने के लिए प्रेरित किया।

पुरस्कार
• दलीप सिंह धालीवाल मेमोरियल अवार्ड से सम्मानित।

• बागबानी में सफलता के लिए मुख्यमंत्री अवार्ड द्वारा सम्मानित।


संदेश
“बागबानी बहुत सारे नए खेती के ढंगों और प्रभावशाली लागत तकनीकों के साथ एक लाभदायक क्षेत्र है जिसे अपनाकर किसान को अपनी आय को बढ़ावा देने की कोशिश करनी चाहिए।”