अदनान अली खान

पूरी स्टोरी पढ़ें

TUFA नाम ब्रांड के तहत बनाये विभिन्न तरह के उत्पाद

यह एक ऐसे व्यक्ति की कहानी है जो बचपन से ही खेती से जुड़ा हुआ है। शोपियां, जम्मू और कश्मीर से यह चौथी पीढ़ी के किसान और एक उद्यमी जिन्हें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रोजेक्ट प्रबंधन, कृषि व्यवसाय, उत्पाद विकास, इनोवेशन, उत्पादन और नियोजन प्रबंधन में दस साल का अनुभव है। अदनान अली खान जी ने पुणे में भारती विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से इंडस्ट्रियल प्रोडक्शन इंजीनियरिंग में बी.ई. पूरी की और जम्मू-कश्मीर के अवंतीपोरा में इस्लामिक यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी से मार्केटिंग और एच.आर. में एम.बी.ए. की।

उन्होंने ए.एल. करीम Souq Pvt. Ltd ब्रांड नाम “TUFA” के साथ 2019 में अपना स्टार्टअप शुरू किया जिसका उदेश्य जम्मू और कश्मीर के किसानों को समर्थ बनाना है। अरबी में “TUFA” का अर्थ सेब होता है।

उनके स्टार्टअप, “TUFA” का मुख्य काम कृषि और बागवानी से बिचौलियों हटाना और ब्रांडिंग, मार्केटिंग,उत्पादों को ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यम से सीधे ग्राहकों को या बिज़नेस-से-बिज़नेस तक सीधा बेचना था, जिससे  30% से 40% तक किसानों को लाभ हुआ। साथ ही, कई अन्य एग्रीटेक स्टार्टअप इस दिशा में पहल करने के लिए आगे आएंगे। इनका मुख्य लक्ष्य कश्मीरी उत्पादों जैसे सेब, अखरोट, बादाम, केसर और अन्य उत्पादों की कीमत को बढ़ाना है और ग्राहकों के खरीदने योग्य बनाना है।

सेब को सफलतापूर्वक बेचने के बाद, उन्होंने जम्मू-कश्मीर में सेबों को नए तरीके से पैकेज करने का फैसला किया, जिससे उन्हें कश्मीर के अन्य प्रीमियम उत्पादों जैसे केसर, अखरोट, बादाम, शिलाजीत, लैवेंडर का तेल, कहवा और अन्य उत्पादों को पूरे भारतीय मार्किट में लाने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

अदनान अली जी को देश और विदेश के ग्राहकों से बहुत प्यार मिला। वह न केवल उत्पाद बनाते हैं बल्कि बिना किसी बिचौलियों के अपने उत्पादों का ब्रांड, मार्किट और बेचते भी हैं। इससे किसानों की आमदन में वृद्धि हुई है और वह व्यापारिक बातचीत करने के समर्थ भी हुए। इनका मुख्य उद्देश्य जम्मू-कश्मीर में एक स्टार्टअप इकोसिस्टम बनाना था ताकि कृषि और बागवानी उद्योग नई ऊंचाई तक पहुंच सके।

2010 में रिसर्च करते समय उन्होंने यह समझा कि बिचौलियों द्वारा किसानों को बहुत नुक्सान हो रहा है, किसानों को मूल्य का केवल 20% प्राप्त होता है। अदनान अली खान जी का प्रबंधन पृष्ठभूमि है, तो उन्होंने रिसर्च करना शुरू किया और यह जाना कि थोक मूल्य और रिटेल रेट में बहुत बड़ा अंतर है।

अदनान ने देखा कि कश्मीरी उत्पादों की भारी मांग है, जो कि प्रीमियम उत्पाद हैं। TUFA ने सेब के छोटे पैक के साथ शुरुआत की और उन्हें कश्मीर के सुपरमार्केट में सप्लाई किया, और यह ग्राहकों को काफी पसंद आया। फिर उन्होंने अन्य उत्पादों जैसे केसर, अखरोट, बादाम, लैवेंडर का तेल आदि के साथ शुरुआत की।

अदनान अली खान इक्विटी, समावेश और स्थिरता के सिद्धांतों का उपयोग करके सीमांत किसानों की मदद करके कृषि-उत्पाद विकास में उत्कृष्टता प्राप्त करने का प्रयास करते हैं।

उनका मिशन मार्किट की खोज में कृषि-किसानों को मार्किट सहायता, सीधी और सहज प्रदान करके कनेक्टिविटी की प्राप्ति और तकनीकी दखल अंदाजी द्वारा मुख्यधारा की मार्किट एकीकरण में सहायता प्रदान करके राष्ट्रीय स्तर पर एक सफल कृषि-किसान बनना है।

“TUFA” एक तरह से प्रकृति की देन है, क्योंकि सभी उत्पाद प्राकृतिक और सीधे फार्म वाले होते हैं, जिनमें कोई मिलावट या केमिकल नहीं होता। ज़्यादातर उत्पादों में मिनरल्स, पौष्टिक तत्व और औषधीय मूल्य होते हैं, जैसे कि अखरोट, बादाम, केसर, लैवेंडर का तेल आदि। अच्छी बात यह है कि जैविक उत्पाद बाजार में अन्य ब्रांडों की तुलना में 30% कम महंगे होते हैं और इनमें गुण बेमिसाल होते हैं।

उत्पादों की सूची

  • सेब, अखरोट, बादाम, केसर, शिलाजीत, लैवेंडर तेल, गुलकंद।
  • अंजीर, क्रैनबेरी, ब्लूबेरी, राजमा दाल।
  • कहवा चाय, शहद, मसाला टिक्की, लाल मिर्च पाउडर।
  • लैवेंडर की चाय, खुबानी, अखरोट का तेल, बादाम का तेल, सेब का आचार और सेब की चटनी आदि।

खान जी अपने इस कार्य को शुरू करने में भाग्यशाली रहे, क्योंकि उन्हें इस काम में सभी का समर्थन मिला। उनका परिवार और सलाहकार हमेशा समर्थन के स्रोत रहे हैं। इसके अलावा, उन्हें इस काम के लिए एन.आई.ए.एम. जयपुर, वाइस चांसलर SKUAST कश्मीर, वाइस चांसलर IUST कश्मीर, डायरेक्टर CIED IUST, और डायरेक्टर जनरल हॉर्टिकल्चर कश्मीर जैसे कई उच्च अधिकारीयों द्वारा समर्थन और प्रशंसा मिली। वहां शामिल लोगों में जम्मू-कश्मीर के माननीय उपराज्यपाल, यूटी अध्यक्ष श्री मनोज सिन्हा और जम्मू-कश्मीर के किसान शामिल थे।

भविष्य की योजना

उनकी योजना प्रीमियम कश्मीरी उत्पाद बेचने के लिए एक फ्रैंचाइजी मॉडल तैयार करने की है। अदनान जी की पूरे भारत में पहचान होगी और हम कश्मीर से अन्य अधिक तरह के उत्पादों को लेकर आने का प्रयास करेंगे। वह फ्लिपकार्ट और ऐमाज़ॉन पर भी उत्पाद बेचना चाहते हैं ताकि वह सभी ग्राहकों तक पहुँच कर सके। वह फ्रैंचाइज़ी मॉडल के माध्यम से पूरे भारत में स्टोर खोलने का भी प्रयास कर रहे हैं। वह अपने कार्य को पूरे भारतीय स्तर पर बढ़ाना चाहते है।

चुनौतियां

अदनान जी को शुरुआत में पूंजी निवेश, ज्ञान की कमी और माहिरता के मामले में बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा। COVID-19 के दौरान, सभी कार्य रोक दिए गए थे। अब चीजें आसान हो गई हैं और हम सही दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।

अदनान अली जी ने अगले 10 वर्षों में ‘TUFA’ को जम्मू-कश्मीर का पहला यूनिकॉर्न बनाने की इच्छा व्यक्त करते हैं। वह किसानों को बिचौलियों के बिना सीधे ग्राहकों तक अपनी उपज बेचने के लिए एक प्लेटफार्म प्रदान करना चाहते हैं। उनका मानना है कि हर दिन वह प्रीमियम कश्मीरी उत्पादों के लिए एक ब्रांड बनाने के अपने उद्देश्य की दिशा में काम कर रहे हैं जो उचित कीमत पर गुणवत्ता वाले उत्पाद पेश करेगा।

किसानों के लिए संदेश

किसानों को आत्मविश्वासी होना चाहिए, अपना खुद का व्यवसाय शुरू करना चाहिए, अपने उत्पादों को बेचना और बिचौलियों को कृषि व्यवसाय से निकाल देना चाहिए। हमें हर किसान की आय को दोगुना करने के लिए भारत के माननीय प्रधान मंत्री के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करनी चाहिए।

गुरजतिंदर सिंह विर्क

पूरी कहानी पढ़ें

एक ऐसे व्यक्ति की कहानी जिसने मज़बूरी में मछली पालन शुरू किया, लेकिन आज वह दूसरे किसानो के लिए एक मिसाल बन चुके हैं

कभी किसी ने सोचा भी नहीं होगा कि जो ज़मीन पिछले 100 वर्षों से खाली पड़ी थी, वह आज उपजाऊ और उपयोगी होगी। इसके पीछे का कारण है कि किसी ने वहां कुछ भी करने की कोशिश नहीं की क्योंकि वहां साल के 11 महीने पानी खड़ा रहता था, लेकिन हर आने वाली नई पीढ़ी के साथ नई सोच आती है। हम सभी जानते हैं कि हमारे आस-पास और वातावरण में थोड़ा बदलाव करने के लिए एक बड़ी कोशिश की आवश्यकता होती है। यह कोशिश सिर्फ केवल मजबूत इच्छाशक्ति और जुनून के साथ प्रयोग में आ सकती है और इस तरह एक अलग नज़रिए, बुद्धि और उत्साह के साथ अपनी मातृ भूमि और अपने समुदाय के लिए कुछ करने के लिए गुरजतिंदर सिंह विर्क आए।

गुरजतिंदर सिंह विर्क गांव कंडोला, जिला रूपनगर के रहने वाले हैं, उन्होंने वर्ष 1985 में 5 एकड़ की जल जमाव वाली ज़मीन पर मछली पालन का काम शुरू किया, यह ज़मीन उन्हें पैतिृक संपत्ति से मिली थी। चूंकि उनके पास कोई विकल्प नहीं था, इसलिए उन्होंने गुरदासपुर का दौरा किया और वहां से 5 दिन की ट्रेनिंग लेकर मछली पालन का काम शुरू कर दिया। उन्होंने तकरीबन 30 साल पहले मछली पालन का काम शुरू किया और अब तक अपनी मेहनत और लगन से इस कार्य को 5 एकड़ से 30 एकड़ तक फैलाया है। मछली पालन के इस कार्य की दिशा में उनके इस क्रांतिकारी कदम ने कई अन्य किसानों को प्रेरित किया और अंतत: इससे कई अनुकूल प्रभाव दिखे जिन्होंने एक बंजर भूमि को मछली पालन के क्षेत्र में विकसित किया। उसी क्षेत्र में आज लगभग 300-400 एकड़ बंजर भूमि को मछली पालन के लिए उपयोग किया जाता है।

यह सब काफी वर्ष पहले एक बंजर ज़मीन और एक इंसान की मेहनत द्वारा शुरू हुआ और आज इससे काफी लोग प्रेरित हैं। आखिरकार यह छोटा कदम किसानों और कई अन्य इलाकों की जीविका को सुधारने में मदद कर रहा है ताकि उनके जीवन स्तर को उन्नत किया जा सके। अब उस क्षेत्र में आवेशपूर्ण मछली पकड़ने वाले किसानों का एक समुदाय बनाया गया है और इनके प्रयासों से अंतत: उस क्षेत्र का आर्थिक विकास हो रहा है जो राज्य और राष्ट्र के आर्थिक विकास को जोड़ रहा है।

अब विर्क जी की खेती पद्धति और आर्थिक प्रगति पर आते हैं। गुरजतिंदर सिंह विर्क के फार्म पर सामान्य कार्प मछलियां जैसे कतला और रोहू की किस्में हैं। एक एकड़ तालाब के लिए 2000 मछली के बच्चों की आवश्यकता होती है, इसीलिए वे 2000 मछली के बच्चों को पानी में छोड़ते हैं। मछलियों की वृद्धि, पानी की गुणवत्ता, आहार की गुणवत्ता और पानी में मौजूद शिकारियों के आधार पर निर्भर होती है। आमतौर पर वे तालाब में मछली की दो किस्मों को डालते हैं और उनकी अच्छी पैदावार के लिए उचित हालात बनाकर रखते हैं। वे मछलियों को 80 रू प्रति किलो के हिसाब से बेचते हैं जबकि बाज़ार में वह मछली 120 रू प्रति किलो के हिसाब से बिकती है और कम कीमतों पर मछलियों को बेचने के बावजूद भी वे लाखों कमा रहे हैं और पर्याप्त लाभ कमा रहे हैं।

गुरजतिंदर सिंह विर्क ने वातावरण के संरक्षण के लिए काफी कदम उठाए हैं, उनमें से एक महत्तवपूर्ण कार्य यह है कि उन्होंने अपने रसोई उद्यान की सिंचाई और तालाब को भरने के लिए सौर पंप सेटों का उपयोग करके कार्बन को कम किया है। श्री विर्क द्वारा किए गए अच्छे कार्य के लिए उन्हें कई पुरस्कार और उपलब्धियां मिली हैं। जिनमें से कुछ निम्नलिखित हैं।

उन्हें Agriculture Technology Management के लिए जिला स्तरीय पुरस्कार मिला है और सर्वोत्तम कृषि प्रणाली के लिए उन्हें Roopnagar Administration द्वारा प्रशंसा पत्र मिला है। उन्हें क्षेत्र को विकसित करने के लिए Zee Networks द्वारा पुरस्कृत भी किया गया। 2011 में उन्हें Best Citizen India Award से नवाज़ा गया। उसके बाद उन्हें Bharat Jyoti Award और Fish Farmer Award भी मिला।

खेती के क्षेत्र में उनके अच्छे काम से उन्हें कई प्रतिष्ठित समितियों और समाज में मैंबरशिप मिली। आज वे Advisory Committee (ATMA) और Board of Management at GADVASU के मैंबर हैं। वे किसान विकास चैंबर के 11 मैंबरों की सूचि में भी शामिल हैं जिन्होंने भारत की मुख्य उद्योग संघ को स्थापित किया जैसे CII, FICCI और ASSOCHAM और इस संघ का कार्य, राज्य की बिगड़ती कृषि अर्थव्यवस्था को अपग्रेड करना और खेती से संबंधित तकनीकों का प्रयोग करना जो किसान पहले से ही प्रयोग कर रहे थे। वे रूपनगर और मोहाली जिलों के लिए NABARD के तहत गांव Cooperative Society की तरफ से (वन विभाग) में भूतपूर्व वार्डन भी थे।

गुरजतिंदर सिंह विर्क द्वारा लिया गया एक महत्तवपूर्ण कदम था कि भूतपूर्व मंत्री प्रकाश सिंह बादल के साथ देखे गए चीन में मछली पालन के ढंग के बारे में ओर जानने के लिए चीने के मछली पालन के तरीके को अपनाया।

उनकी इन उपलब्धियों के इलावा उन्होंने हरियाली से भरी एक सुंदर जगह बनाने में बहुत मेहनत की है। उन्होंने तालाब के मध्य में अपना घर बनाया है और उस भूमि के टुकड़े पर जहां उनका घर है, उन्होंने सभी प्रकार की सब्जियां और फलों को विकसित किया है। उनके खेत में आडू, बादाम, किन्नू, मैड्रिन, आम, अनार, सेब, अनानास और 17 से अधिक सब्जियां और दालें हैं। उन्होंने अपने घर के आस-पास की ज़मीन को इस तरह विकसित किया है कि बाज़, किंगफिशर, fork tail, geese, तोते और मोर की कई दुर्लभ और आम प्रजातियां को उनके फार्म पर चहचहाते हुए आसानी से देखा जा सकता है। संक्षेप में उनके अपने देश के विकास कार्यों ने पक्षियों की विभिन्न प्रजातियों की एक विविधता बनाई है।

आज वे जो कुछ भी हैं उसके पीछे उनकी प्रेरणा और साथी उनकी पत्नी रूपिंदर कौर विर्क हैं जिन्होने ज़िंदगी के हर कदम पर उनका साथ दिया और उनके प्रत्येक काम में उनकी मदद की। वे उनकी ज़िंदगी में एक पेशेवर भूमिका भी निभाती हैं और उनके फार्म के सभी लेखों का रिकार्ड बनाकर रखती हैं। खाली समय में वे अपने खेत में उगाए फलों का बेचने के उद्देश्य से आचार और कैडिज़ बनाना पसंद करती हैं। गुरजतिंदर सिंह विर्क अपनी पत्नी और सिर्फ दो नौकरों की सहायता से फार्म के सभी कार्यों को संभालते हैं और भविष्य के विकास के लिए वे अपने फार्म को पर्यटन स्थल बनाने की योजना पर काम कर रहे हैं।

चीन की यात्रा के बाद गुरजतिंदर सिंह विर्क ने निष्कर्ष निकाला कि बेहतर तकनीकों का उपयोग करके बेहतर उत्पादन प्राप्त किया जा सकता है इसलिए वे चाहते हैं कि किसान बेहतर उत्पादन के लिए नई तकनीकों को अपनायें। उन्होंने ये भी कहा कि उनके गांव में 24 घंटे बिजली नहीं रहती जिसके कारण खेती का उत्पादन कम होता है और भविष्य में, यदि उन्हें 24 घंटे बिजली सुविधा उपलब्ध की जाती है तो वे खेती क्षेत्र में बेहतर परिणाम दे सकते हैं। वे सोचते हैं कि कड़ी मेहतन से आप ज़मीन के किसी भी टुकड़े से कुछ भी प्राप्त कर सकते हैं, अंतर बस फल और सब्जी के आकार में होगा।